Site icon AB News24.in

CG Congress: कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से

दुर्ग, 05 सितम्बर। CG Congress: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत दुर्ग संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 5 से 7 सितंबर तक चलेगा।

शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करना और पार्टी की आगामी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इस दौरान दुर्ग संभाग के अलग-अलग ब्लॉकों के अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों को संगठन संचालन, कार्यकर्ता प्रबंधन और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने की जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version