Site icon AB News24.in

CG Congress: कांग्रेस ने जारी किए नए निर्देश…धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन को देनी होगी सूचना

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नया दिशा-निर्देश जारी किया है। अब धरना, आंदोलन, प्रेसवार्ता, पदयात्रा या किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम के आयोज

कांग्रेस ने जारी किए

छत्तीसगढ़, 29 जुलाई। CG Congress: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए नया दिशा-निर्देश जारी किया है। अब धरना, आंदोलन, प्रेसवार्ता, पदयात्रा या किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम के आयोजन से पहले जिला या प्रदेश संगठन को इसकी पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा।

पार्टी के निर्देश के अनुसार, संगठन की सहमति मिलने के बाद ही किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकेगा। बिना अनुमति या पूर्व सूचना के आयोजित कार्यक्रमों को लेकर भी स्पष्ट नियम तय किए गए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर समन्वय और अनुशासन बनाए रखना है। इससे सभी राजनीतिक कार्यक्रम तय रणनीति और संगठन की सहमति के साथ संचालित किए जा सकेंगे।

पार्टी का मानना है कि इस कदम से संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विभिन्न स्तरों पर होने वाले कार्यक्रमों में बेहतर तालमेल स्थापित होगा और कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी।

Exit mobile version