Site icon AB News24.in

CG Crime: CM साय और दोनों डिप्टी CM पर कथित अभद्र टिप्पणी… सिविल लाइंस थाने में FIR

रायपुर, 25 अगस्त। CG Crime: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित एवं अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। मामले को लेकर वीरेंद्र दुबे ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में वीरेंद्र दुबे ने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल आपत्तिजनक है। उनका कहना है कि ऐसी पोस्ट से सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।

IT Act और BNS की धाराओं में कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस से आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और अकाउंट की गतिविधियों की जांच करेगी। पोस्ट किस अकाउंट से की गई, उसकी वास्तविकता और संबंधित व्यक्ति की भूमिका की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version