Site icon AB News24.in

CG Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार… अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

रायपुर, 19 नवम्बर। CG Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 44 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को धान बेचने में सुविधा देने के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अब तक 4 लाख 68 हजार से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं।

18 नवंबर को 48 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

धान खरीदी के आंकड़ों के अनुसार, 18 नवंबर को प्रदेश में 12 हजार 554 टोकन के माध्यम से किसानों से 48 हजार 297 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। टोकन व्यवस्था के जरिए किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान विक्रय की तारीख निर्धारित कर पा रहे हैं।

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा धान

राज्य सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इससे किसानों को अपनी उपज का निर्धारित मूल्य मिल रहा है। वहीं, ऑनलाइन टोकन प्रणाली से खरीदी प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है।

Exit mobile version