Site icon AB News24.in

CG Fake PM Report: फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मुआवजा दिलाने का आरोप… कई डॉक्टर जांच के घेरे में

छत्तीसगढ़ के चर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर की पूर्व सिम्स डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर आरोप

फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

बिलासपुर, 20 जुलाई| CG Fake PM Report: छत्तीसगढ़ के चर्चित स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर की पूर्व सिम्स डॉक्टर डॉ. प्रियंका सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सांप के काटने से मौत के मामलों में फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर मुआवजा लेने की कोशिश की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि महमंद निवासी निसार खान और लता सूर्यवंशी की मौत के मामलों में कथित तौर पर फर्जी पीएम रिपोर्ट बनाई गई थी। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू हुई और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतकों के परिजनों और अन्य लोगों की मदद से मुआवजा हासिल करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में मृतकों के परिजन और एक वकील समेत कई आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

डॉ. प्रियंका सोनी पर पहले भी इसी तरह का मामला दर्ज हो चुका है। आरोप है कि उन्होंने हार्ट अटैक से हुई मौत को भी सांप के काटने से हुई मौत बताकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की थी। पुलिस इस मामले में भी उनसे पूछताछ करेगी।

फिलहाल बिलासपुर में स्नेक बाइट मुआवजा घोटाले से जुड़े करीब 15 मामलों की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, 4 से 5 अन्य डॉक्टर भी जांच के दायरे में हैं और आने वाले दिनों में और कार्रवाई हो सकती है।

Exit mobile version