CG Holiday News: गोवर्धन पूजा पर मिलेगी छुट्टी? छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

CG Holiday News: गोवर्धन पूजा पर मिलेगी छुट्टी? छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर, 26 अक्टूबर। CG Holiday News: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले यह पर्व ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल था, लेकिन अब शासन ने इसे सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में परिवर्तित कर दिया है।

ऐच्छिक अवकाश को किया गया संशोधित

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना (क्रमांक GENS-2101/3340/2026-GAD-5) के अनुसार, इससे पहले 6 नवंबर 2025 को जारी अधिसूचना में गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। यह पर्व ऐच्छिक अवकाश की सूची में सरल क्रमांक-50 पर दर्ज था।

9 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

राज्य शासन ने पूर्व अधिसूचना में संशोधन करते हुए अब 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस फैसले के बाद संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में निर्धारित नियमों के अनुसार अवकाश रहेगा। शासन के इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा के अवसर पर छुट्टी का लाभ मिलेगा।

राज्य खबर