Site icon AB News24.in

CG Hospital Action: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर कार्रवाई… छत्तीसगढ़ के 16 अस्पताल किए गए बाहर

रायपुर, 03 नवम्बर। CG Hospital Action: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के तहत अनियमितताएं करने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने प्रदेश के 16 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया है। इसके चलते इन अस्पतालों में निर्धारित अवधि तक योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं हो सकेगा।

वहीं, पांच अन्य अस्पतालों को तीन साल तक योजना से बाहर रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें रायपुर और भिलाई के बड़े अस्पताल भी शामिल हैं। जांच के दौरान इन अस्पतालों में कई तरह की अनियमितताएं और शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कदम उठाया है।

विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखना और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही योजना के तहत मिलने वाले लाभों में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Exit mobile version