नारायणपुर, 06 अक्टूबर। CG IED Recovered: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और ITBP की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 IED बरामद किए हैं। इनमें 6 प्रेशर कुकर IED और एक पाइप बम शामिल है।
सर्चिंग के दौरान भटबेड़ा इलाके में सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध डंप मिला। तलाशी लेने पर वहां IED के साथ विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की गई।
बरामद विस्फोटकों को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई अबूझमाड़ क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे सर्च और एरिया सैनिटाइजेशन अभियान का हिस्सा है।
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से इलाके में संभावित खतरे को टालने में मदद मिली है।

