Site icon AB News24.in

CG JanDarshan Programme: 26 नवंबर को लगेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन… सीधे सुनेंगे जनता की समस्याएं

रायपुर, 21 नवम्बर। CG JanDarshan Programme: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे। इस दौरान लोग अपनी परेशानियां सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।

मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित और उचित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

Exit mobile version