Site icon AB News24.in

CG Jhiram Kand: आज NIA कोर्ट सुना सकती है झीरम कांड पर फैसला

जगदलपुर, 05 सितम्बर। CG Jhiram Kand: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में जगदलपुर की NIA कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। करीब 13 साल पुराने इस मामले के फैसले पर पीड़ित परिवारों और प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

गौरतलब है कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल और महेंद्र कर्मा समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। यह हमला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नक्सली हमलों में शामिल रहा है।

मामले में 11 नक्सलियों के खिलाफ केस चलाया गया था। इनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है। घटना की जांच के लिए वर्ष 2013 में जस्टिस प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया गया था।

इसके बाद वर्ष 2018 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया। जांच को लेकर NIA और SIT के बीच भी कई सवाल और विवाद सामने आए।

अब NIA कोर्ट के संभावित फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पीड़ित परिवार लंबे समय से इस मामले में न्यायिक निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। फैसला आने के साथ ही झीरम घाटी हमले की न्यायिक प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच सकती है।

Exit mobile version