Site icon AB News24.in

CG Jobs: छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका…

रायपुर, 18 अगस्त। CG Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के 50 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग ने 13 अगस्त 2026 को 50 पदों पर भर्ती के लिए सहमति दे दी है। इसके बाद विभागीय स्तर पर जरूरी प्रक्रिया और आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। अब उम्मीदवारों को भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है।

नोटिफिकेशन में मिलेगी पूरी जानकारी

भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क समेत अन्य जरूरी जानकारी मिल सकेगी।

फिलहाल 50 सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती तय है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं महिलाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर हो सकती है।

Exit mobile version