रायपुर, 28 सितंबर। CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से 5.6 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में सामान्य से 41.6 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं बलरामपुर जिले में सबसे अधिक 71.1 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।
हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मोहला-मानपुर जिले में अब तक सामान्य से 20.3 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की गतिविधियां कमजोर होने के साथ आने वाले दिनों में बारिश में कमी देखने को मिल सकती है।

