CG News: कल IAS प्रमोशन की अहम बैठक… 2013 बैच पर नजर

CG News: कल IAS प्रमोशन की अहम बैठक… 2013 बैच पर नजर

रायपुर, 07 सितम्बर। CG News: छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को IAS अवॉर्ड देने के लिए 8 सितंबर को दिल्ली में DPC होने जा रही है। इसके लिए मुख्य सचिव विकास शील और GAD के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल दिल्ली जाएंगे।

इस बार राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बनने के लिए 5 पद खाली बताए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल 3 पदों के लिए ही DPC होगी। बताया जा रहा है कि दो पदों से जुड़े अधिकारियों के मामलों के कारण उनकी प्रक्रिया अभी आगे नहीं बढ़ाई जा रही है।

2013 बैच पर सबसे ज्यादा नजर

इस बार सबसे ज्यादा नजर 2013 बैच के अधिकारियों पर है। पिछले साल इसी बैच के सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिहा को IAS अवॉर्ड मिला था। इसके बाद इस बैच के 26 अधिकारी अभी इंतजार में हैं।

वरिष्ठता क्रम में चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर बताए जा रहे अभिषेक अग्रवाल, सचिन भुतड़ा और राजीव पाण्डेय के नामों पर खास नजर है। सब कुछ अनुकूल रहा तो इन तीनों अधिकारियों को IAS अवॉर्ड मिल सकता है।

हालांकि, अंतिम फैसला DPC में अधिकारियों की CR, नियमों और अन्य निर्धारित मानकों के मूल्यांकन के आधार पर होगा।

छत्तीसगढ़ में IAS के 202 पद

छत्तीसगढ़ के लिए IAS कैडर की कुल 202 पदों की क्षमता बताई गई है। फिलहाल 175 IAS अधिकारी पोस्टेड हैं। इनमें करीब 23 अधिकारी अलग-अलग प्रतिनियुक्तियों पर हैं। प्रतिनियुक्ति वाले अधिकारियों को अलग करने पर राज्य में करीब 152 IAS अधिकारी कार्यरत हैं।

राज्य खबर