Site icon AB News24.in

CG News: छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को यूपी कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, 29 अगस्त। CG News: छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने उन्हें यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का करंट इंचार्ज नियुक्त किया है। अब वे उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनावी सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल कैंपेन के समन्वय में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस संबंध में AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 27 अगस्त को आदेश जारी किया है। आयुष पांडेय के साथ AICC के नेशनल कन्वीनर प्रणव वच्छराजानी को भी उत्तर प्रदेश की चुनावी सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने डिजिटल मोर्चे को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। आयुष पांडेय की नियुक्ति को इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

अब यूपी में कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल गतिविधियों और चुनावी प्रचार के समन्वय में आयुष पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Exit mobile version