Site icon AB News24.in

CG News: बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग की टनल में पटरी पर दौड़ता दिखा तेंदुआ… मचा हड़कंप

बिलासपुर, 27 अगस्त। CG News: बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल के अंदर तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। टनल में रेलवे ट्रैक पर तेंदुए के दौड़ने का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे और वन विभाग में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के गार्ड ने टनल के अंदर पटरी पर दौड़ते तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया।

वीडियो सामने आने के बाद इस रेल मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और आसपास के लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है। रेलवे ट्रैक तक तेंदुए के पहुंचने से वन्यजीवों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वन विभाग ने शुरू की जानकारी जुटाना

मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। विभाग वीडियो की पुष्टि करने के साथ ही क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा है। आसपास के जंगल और रेल मार्ग पर निगरानी बढ़ाए जाने की संभावना है।

फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी को लेकर वन विभाग की जांच और निगरानी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version