Site icon AB News24.in

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात… दीपावली की दी बधाई

रायपुर, 07 नवम्बर। CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपावली के अवसर पर हुई इस मुलाकात के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का माहौल रहा।

 

Exit mobile version