Site icon AB News24.in

CG News: महतारी सदन निर्माण को लेकर विवाद… प्रीति मांझी समेत 3 पर केस दर्ज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 सितंबर। CG News: ग्राम लालपुर में प्रस्तावित महतारी सदन के निर्माण को लेकर विवाद के बाद युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी, उनके पिता कलीराम मांझी और मां के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

शिकायत के मुताबिक, 19 सितंबर को शासकीय भूमि पर महतारी सदन के ले-आउट का काम चल रहा था। इसी दौरान तीनों मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर निर्माण कार्य में बाधा डाली। शिकायत में पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राजस्व रिकॉर्ड में संबंधित जमीन को शासकीय भूमि दर्ज किया गया है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। FIR में लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और आरोप अदालत में साबित होना बाकी है।

प्रीति मांझी इससे पहले भी राजनीतिक विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। वर्ष 2025 में उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर युवा कांग्रेस ने जांच कमेटी गठित की थी और जांच के दौरान उनके पदाधिकारी के तौर पर काम करने पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।

Exit mobile version