Site icon AB News24.in

CG News: अरुण पन्नालाल पर अजय चंद्राकर का बड़ा आरोप… धर्मांतरण रैकेट की जांच की मांग

रायपुर, 08 अगस्त। CG News: भगवान शिव पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गिरफ्तारी को लेकर कई सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि यह मामला सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अरुण पन्नालाल की गतिविधियों, आय के स्रोत और कथित फंडिंग की जांच की मांग की। चंद्राकर ने सवाल उठाया कि उन्हें किन संस्थाओं से पैसा मिला, उस राशि का इस्तेमाल कहां किया गया और उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत क्या है।

उन्होंने कथित विदेशी फंडिंग की भी जांच कराने की मांग की। साथ ही, छत्तीसगढ़ में चल रहे कथित धर्मांतरण से जुड़े मामलों की भी जांच करने और अरुण पन्नालाल की पूरी हिस्ट्री खंगालने की बात कही।

कांग्रेस ने BJP पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

वहीं, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और हिंदू संगठनों की ओर से इस मुद्दे को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

शुक्ला ने बजरंग दल और RSS से जुड़े लोगों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि धर्म स्वातंत्र्य कानून के नाम पर लोगों को उकसाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सरकार से मामले पर आत्मावलोकन करने की मांग की और कहा कि भारत सभी लोगों का है।

 

Exit mobile version