रायपुर, 05 अगस्त। CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) कथित भ्रष्टाचार मामले में कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट शर्त रखी है कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे और अपने नए निवास की जानकारी संबंधित अदालत को उपलब्ध कराएंगे।
इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने मामले को गहरे और संगठित भ्रष्टाचार से जुड़ा बताते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, CSMCL में मानव संसाधन (HR) एजेंसियों के बिल पास कराने के बदले कथित तौर पर अवैध कमीशन वसूला जाता था। आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं की गईं।

