Site icon AB News24.in

CG News: सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल… कई थाना प्रभारियों के तबादले

सूरजपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश पटेल ने पदभार संभालते ही पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना

सूरजपुर पुलिस

सूरजपुर, 30 जुलाई। CG News: सूरजपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेश पटेल ने पदभार संभालते ही पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत जिले के कई थाना और चौकी प्रभारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

तबादला आदेश के अनुसार, सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली और रामानुजनगर सहित कई थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है।

एसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

 

Exit mobile version