Site icon AB News24.in

CG News: 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते सिविल सर्जन गिरफ्तार… ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने सक्ती जिले के जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.

1 लाख रुपये की रिश्वत

सक्ती, 24 जुलाई। CG News: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने सक्ती जिले के जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक फार्मासिस्ट से पांच महीने का पे-डाटा भेजने के एवज में प्रति माह 20 हजार रुपये के हिसाब से कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 गंगा प्रसाद रत्नाकर ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मूल पदस्थापना सीएमएचओ कार्यालय पोरथा, जिला सक्ती में है और फरवरी 2026 से वे जिला अस्पताल सक्ती में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं। आरोप है कि प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. पटेल मई और जून 2026 का उनका पे-डाटा सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेज रहे थे और इसके लिए फरवरी से जून तक के पांच महीनों के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर अपने अस्थायी निवास डभरा बुलाया। गुरुवार रात करीब 9 बजे डभरा कॉलेज मोड़ के पास शिकायतकर्ता की स्कॉर्पियो में बैठकर जैसे ही आरोपी ने 1 लाख रुपये अपने कब्जे में लिए, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version