CG News: CM साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG News: CM साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 29 सितम्बर। CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुबह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) पहुंचेंगे, जहां वे यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में शिरकत करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में परिवहन, पारस पोर्टल और जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास लौटेंगे।

राज्य खबर