Site icon AB News24.in

CG News Crime: लूटपाट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार… नकदी और बाइक जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 अक्टूबर। CG News Crime: बरमकेला पुलिस ने चांटीपाली जंगल स्थित वॉच टॉवर के पास पुरुष और महिला से लूटपाट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गजानंद निषाद (27 वर्ष), निवासी ग्राम मल्दा, थाना सारंगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रायगढ़ जिले के गेरवानी प्लांट से पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से लूटी गई 5,300 रुपये की रकम में से शेष 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी को 9 अक्टूबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल और डीएसपी गोविंद दीवान के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी ए.के. बेक के नेतृत्व में बरमकेला पुलिस और साइबर सेल सारंगढ़ की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version