Site icon AB News24.in

CG News: तिरंगा पोस्ट को लेकर… सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR

रायपुर, 18 अगस्त। CG News: तिरंगे को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ रायपुर में FIR दर्ज की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, धमतरी जिले के कुरूद से जुड़ी पुरानी तस्वीरों और वीडियो को स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। पोस्ट में दावा किया गया था कि भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज की जगह भाजपा का झंडा फहराया।

भाजपा का आरोप है कि वायरल तस्वीरें और वीडियो 15 अगस्त के नहीं, बल्कि 22 मार्च 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम के हैं और उन्हें भ्रामक तरीके से स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर साझा किया गया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 353(2) और 196 के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version