Site icon AB News24.in

CG News: कवर्धा छात्रावास में छात्रा की मौत

कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित अमेरा कन्या छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा की मौत के बाद छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मृतक छात्रा की पहचान बबी

कवर्धा छात्रावास

कवर्धा, 1 अगस्त। CG News: कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित अमेरा कन्या छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा की मौत के बाद छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। मृतक छात्रा की पहचान बबीता पद्राम के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा पिछले एक सप्ताह से बीमार थी, लेकिन छात्रावास प्रबंधन ने समय रहते इसकी सूचना उन्हें नहीं दी।

जानकारी के अनुसार, बबीता पद्राम वनांचल क्षेत्र की रहने वाली थी और अमेरा कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का कहना है कि छात्रा की तबीयत लगातार खराब थी, इसके बावजूद उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तब रात करीब 3 बजे फोन कर सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर परिजन तत्काल छात्रावास पहुंचे और छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को अपने गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

छात्रावास अधीक्षिका पर लापरवाही का आरोप

परिवार का आरोप है कि जिस समय छात्रा की तबीयत बिगड़ी, उस दौरान छात्रावास अधीक्षिका हॉस्टल में मौजूद नहीं थीं। उनका कहना है कि यदि समय पर इलाज मिलता और बीमारी की जानकारी पहले दे दी जाती, तो छात्रा की जान बचाई जा सकती थी।

जांच की मांग

घटना के बाद परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Exit mobile version