Site icon AB News24.in

CG News: छत्तीसगढ़ में माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश… शराब बिक्री भी रहेगी बंद

रायपुर, 4 अगस्त। CG News: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब छत्तीसगढ़ में माघ पूर्णिमा के अवसर पर सरकारी अवकाश रहेगा। साथ ही इस दिन पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा राज्य सरकार राज्य अलंकरण में संत रविदास के नाम पर एक नया पुरस्कार शुरू करेगी।

उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास चौक रखा जाएगा। वहीं संत रविदास के प्रेरणादायी संदेश को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंकित कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह विशेष अभियान फरवरी 2027 तक जारी रहेगा, ताकि संत रविदास के समता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Exit mobile version