Site icon AB News24.in

CG News: विश्व आदिवासी दिवस पर सियासत गरमाई… भूपेश बघेल ने CM साय पर साधा निशाना

रायपुर, 11 अगस्त। CG News: छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं, इसके बावजूद 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आदिवासी समाज को एक ट्वीट के जरिए भी बधाई नहीं दे सके।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था और इस मौके पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। उन्होंने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब स्थिति ऐसी है कि मुख्यमंत्री को अपने ही कार्यक्रम के लिए भी “ऊपर” से अनुमति लेनी पड़ती है।

बघेल के बयान के बाद विश्व आदिवासी दिवस को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।

Exit mobile version