Site icon AB News24.in

CG News: कुलगाम हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिवार को 20-20 लाख सहायता राशि देगी राज्य सरकार

कुलगाम हमले में छत्तीसगढ़

कुलगाम हमले में छत्तीसगढ़

रायपुर, 1 अगस्त। CG News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस जघन्य और अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है।

आतंकी हमले में सक्ती जिले के दीपक रात्रे और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर पीड़ित परिवारों की मदद सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन से तत्काल संपर्क कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Exit mobile version