Site icon AB News24.in

CG News: जशपुर में शुरू हुआ अनूठा ‘ट्री एटीएम’… अब मुफ्त मिलेंगे पौधे

आमतौर पर एटीएम का नाम सुनते ही लोगों के मन में पैसे निकालने वाली मशीन की तस्वीर उभरती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर में अब एटीएम से पौधे मिलेंगे। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दि

जशपुर में शुरू

छत्तीसगढ़, 17 जुलाई| CG News: आमतौर पर एटीएम का नाम सुनते ही लोगों के मन में पैसे निकालने वाली मशीन की तस्वीर उभरती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जशपुर में अब एटीएम से पौधे मिलेंगे। पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में जशपुर वन विभाग ने अनूठी पहल करते हुए ‘ट्री एटीएम’ की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड परिसर में इस मोबाइल ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं ट्री एटीएम से आंवला का पौधा प्राप्त किया और उपस्थित लोगों को भी पौधों का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोबाइल ट्री एटीएम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा। इससे अधिक से अधिक लोग पौधरोपण अभियान से जुड़ेंगे और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ेगी।

उन्होंने जशपुर वन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। ऐसे में ट्री एटीएम के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे हरियाली बढ़ाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

वन विभाग द्वारा शुरू किए गए इस ट्री एटीएम को “आज का पौधा, आने वाली पीढ़ियों की छांव” संदेश के साथ रवाना किया गया है। इस पहल के तहत पौधों का निःशुल्क वितरण करने के साथ-साथ लोगों को पौधरोपण की सही विधि, देखभाल और संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर बढ़ सके और पर्यावरण संरक्षण का अभियान प्रभावी बन सके।

Exit mobile version