Site icon AB News24.in

CG News: छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला IAS की कमान… प्रशासन में बढ़ा महिला नेतृत्व

रायपुर, 19 अगस्त। CG News: छत्तीसगढ़ में हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के 33 में से 12 जिलों की कमान महिला IAS अधिकारियों को सौंपी गई है। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

18 अगस्त को जारी तबादला सूची में भी कई महिला IAS अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। 2016 बैच की IAS अधिकारी जयश्री जैन को सक्ती का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की कलेक्टर तुलिका प्रजापति का तबादला कबीरधाम किया गया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

इन 12 जिलों में महिला कलेक्टर

प्रशासन में महिलाओं की अहम भूमिका

कलेक्टर जिले में सरकार की योजनाओं और नीतियों को जमीन पर लागू करने की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। विकास कार्यों की निगरानी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी कलेक्टर की अहम भूमिका रहती है।

Exit mobile version