Site icon AB News24.in

CG NSUI News: NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय पर ठगी के गंभीर आरोप… थाने में शिकायत

रायपुर, 07 सितम्बर। CG NSUI News: NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के खिलाफ 29 लाख रुपये से ज्यादा की कथित ठगी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में राजू सोनकर ने नीरज पाण्डेय, उनके भाई दीपक और चाचा इंद्रासन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सिप्ला कंपनी की एजेंसी, रेत खदान और डीकेएस कैंटीन का ठेका दिलाने का झांसा देकर 4 अक्टूबर 2023 से मई 2025 के बीच उनसे रकम ली गई। शिकायत के मुताबिक, काम नहीं होने पर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो कथित तौर पर रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया।

राजू सोनकर ने इस मामले में करीब दो माह पहले 25 जुलाई को पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, नीरज पाण्डेय के भाई दीपक ने आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उनका कहना है कि राजू सोनकर के परिवार के साथ उनके घरेलू संबंध रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर किन लोगों के कहने पर राजू ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

Exit mobile version