Site icon AB News24.in

CG Political Cases: छत्तीसगढ़ में 16 राजनीतिक केसों की समीक्षा… 9 मामलों की वापसी की अनुशंसा

रायपुर, 30 सितम्बर। CG Political Cases: छत्तीसगढ़ सरकार की प्रकरण वापसी समिति की अहम बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 16 प्रकरणों की केस-वार समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद 9 प्रकरणों को वापस लेने की अनुशंसा की गई, जबकि 2 मामलों को दोबारा विचार के लिए संबंधित जिलों में भेजा गया।

16 प्रकरणों की हुई समीक्षा

बैठक में समिति ने सभी 16 मामलों की विस्तार से समीक्षा की। इनमें से 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा की गई। वहीं, 2 मामलों में दोबारा विचार करने के लिए संबंधित जिलों को भेजने का निर्णय लिया गया। शेष मामलों को राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित नहीं पाए जाने पर समिति ने अस्वीकृत कर दिया।

लंबित मामलों को लेकर दिए निर्देश

समिति ने पहले से अनुशंसित उन मामलों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली, जिन पर अभी निर्णय लंबित है। इसके साथ ही न्यायालय में लंबित प्रकरणों को नियमानुसार तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित गृह, विधि एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version