रायपुर, 08 अक्टूबर। CG Rain Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
राजधानी रायपुर में भी बारिश और आंधी के आसार हैं। यहां तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं, 10 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।


