Site icon AB News24.in

CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव की पहली शाम पलक मुच्छल के नाम… गानों पर झूमे दर्शक

रायपुर, 02 नवम्बर। CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव के पहले दिन की शाम बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के नाम रही। रविवार को उद्घाटन समारोह के बाद उन्होंने मुख्य मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंच पर आते ही दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

पलक ने फिल्म ‘एमएस धोनी’ का लोकप्रिय गाना ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘आशिकी-2’ के ‘चाहूं मैं या ना’ और ‘मेरी आशिकी’ जैसे गाने सुनाए। उनकी आवाज के साथ दर्शक भी गुनगुनाते नजर आए। कई युवाओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इसके बाद पलक ने ‘तेरे संग यारा’, ‘सनम तेरी कसम’ और ‘लापता’ जैसे लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी। एक के बाद एक हिट गानों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। दर्शकों ने हर गाने पर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

‘जुम्मे की रात’ पर झूमे युवा

रोमांटिक गानों के बाद पलक ने फिल्म ‘किक’ का गाना ‘जुम्मे की रात है’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ सुनाया। इन गानों पर युवा दर्शक अपनी जगह से उठकर झूमने लगे। परिवार के साथ राज्योत्सव देखने पहुंचे लोगों ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। पलक की प्रस्तुति के दौरान पूरे पंडाल में उत्साह देखने को मिला।

आज स्वास्ति मेहुल देंगी प्रस्तुति

तीन दिवसीय राज्योत्सव में पहले दिन लोकसंगीत और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद पलक मुच्छल ने समां बांधा। आज को गायिका स्वास्ति मेहुल अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं, 3 नवंबर को गायक अभिजीत भट्टाचार्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

Exit mobile version