Site icon AB News24.in

CG Special Educator Vacancy: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती… आज से आवेदन शुरू

रायपुर, 20 नवम्बर। CG Special Educator Vacancy: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

आवेदन पत्र संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा के कार्यालयों में जमा किए जा सकेंगे। सभी कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

एक आवेदन से सभी संभागों के लिए कर सकेंगे आवेदन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए अलग-अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन पत्र सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए मान्य होगा। हालांकि, अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वेबसाइट पर मिलेगी भर्ती से जुड़ी जानकारी

भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अन्य नियमों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी गई है। आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट सूची, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। विभाग ने अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट देखने की सलाह दी है। भर्ती संबंधी सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों से अलग से पत्राचार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version