रायपुर, 29 सितंबर। CG Transfer: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 38 अनुभाग अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें से 35 अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि 3 अधिकारी अपने वर्तमान विभाग में ही यथावत रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार दिनकर गजभिये को गृह विभाग के NRI Cell की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं घासीराम नेताम को जल संसाधन विभाग में नई पदस्थापना दी गई है।
इसी तरह गुलाब साव को वित्त विभाग और प्रतिभा हुमने को समाज कल्याण विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। अन्य अनुभाग अधिकारियों की भी अलग-अलग विभागों में पदस्थापना की गई है।
आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

