रायपुर, 26 अगस्त। CG Transfer: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शासकीय कर्मचारियों के तबादले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 126 शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है।
जारी की गई तबादला सूची में सहायक शिक्षक समेत अन्य शिक्षक और शासकीय कर्मचारी शामिल हैं। विभाग ने सभी कर्मचारियों के तबादले से संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।
तबादले के बाद संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

