रायपुर, 08 अक्टूबर। CG Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग ने राज्य कर संयुक्त आयुक्तों के तबादले का आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत कुल 10 अधिकारियों को नई जगह पदस्थ किया गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बाद विभागीय कामकाज में भी बदलाव होगा। नए पदस्थापना आदेश के तहत अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।



