Site icon AB News24.in

CG Transfer: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल… 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

रायपुर, 20 अगस्त। CG Transfer: छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ 22 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी तबादला सूची में संयुक्त संचालक से लेकर सहायक ग्रेड-3 तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। आदेश के तहत विभाग के अलग-अलग स्तर के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां और नई पदस्थापनाएं दी गई हैं।

विभागीय कामकाज को बेहतर बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के लिहाज से इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादला आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार संभालना होगा।

Exit mobile version