Site icon AB News24.in

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल… 25 अधिकारियों का तबादला

रायपुर, 17 सितम्बर। CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने आदेश जारी कर 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की नई पदस्थापना की है।

तबादला आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक और अन्य चिकित्सा अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इनमें रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली और बलरामपुर समेत कई जिले शामिल हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

विभाग के इस फेरबदल के बाद कई जिलों में CMHO और सिविल सर्जन स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।

Exit mobile version