Site icon AB News24.in

CG Triple Talaq Case: तीन तलाक देकर घर से निकाला… पति के खिलाफ FIR दर्ज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 1 अक्टूबर। CG Triple Talaq Case: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा निवासी 35 वर्षीय महिला शबनम बी ने अपने पति समी​र खान पर तीन तलाक बोलकर घर से निकालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर मामला जांच के लिए मध्यप्रदेश के शाहडोल पुलिस को भेज दिया है। बताया गया है कि कथित घटना शाहडोल में हुई थी।

9 अगस्त को हुई घटना

महिला के मुताबिक, 9 अगस्त 2026 को शाहडोल स्थित उसके वैवाहिक घर में पति ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय कुछ पड़ोसी और अन्य लोग वहां मौजूद थे।

घटना के बाद महिला अपने मायके लौट आई और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(3) के साथ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version