Site icon AB News24.in

CG Viral News: लोकार्पण समारोह में लोक कलाकारों के साथ थिरके विधायक ईश्वर साहू

बेमेतरा, 19 नवम्बर। CG Viral News: जिले के नगर पंचायत मारो में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह के बाद विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक महिला कलाकार के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, नगर पंचायत मारो में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद मंचीय आयोजन जारी रहा। इसी दौरान विधायक ईश्वर साहू महिला कलाकार के साथ डांस करते दिखाई दिए। अब इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Exit mobile version