Site icon AB News24.in

CG Viral Video: बिलासपुर में रील-लाइक्स के लिए खतरनाक स्टंट…

बिलासपुर, 10 अगस्त। CG Viral Video: सोशल मीडिया पर रील और लाइक्स पाने की चाहत में युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। बिलासपुर में वायरल हुए दो वीडियो में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी दिखाई दे रही है। दोनों वीडियो कोटा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पहले वीडियो में एक युवक चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करता नजर आ रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में एक युवक चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर बाइक चलाता दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस सक्रिय

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है। पहचान होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि सड़क पर इस तरह के स्टंट न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे खुद चालक और दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट न करें।

Exit mobile version