CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी… रायपुर में आज आसमान साफ रहने के आसार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जारी… रायपुर में आज आसमान साफ रहने के आसार

रायपुर, 13 अक्टूबर। CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में तापमान के लिहाज से राजनांदगांव सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग ने 13 और 14 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम