Site icon AB News24.in

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंडक… तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट के आसार

रायपुर, 21 अक्टूबर। CG Weather: छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश में रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के वक्त हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ सकता है।

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड का प्रभाव अधिक दिखाई दे रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में रहा। मौसम में हो रहे इस बदलाव के चलते लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

Exit mobile version