Site icon AB News24.in

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अब मौसम होगा शुष्क… मानसून की विदाई करीब

रायपुर, 1 अक्टूबर। CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जल्द होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में बारिश का दौर धीरे-धीरे थमने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो सकता है।

प्रदेश में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजनांदगांव में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में रात का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में मौसम रहेगा साफ

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, मौसम की स्थिति में बदलाव के आधार पर स्थानीय स्तर पर परिस्थितियां अलग-अलग हो सकती हैं।

Exit mobile version