रायपुर। CG Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने से तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम में बदलाव को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

