Site icon AB News24.in

CG Weather: उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट… रायपुर में जलभराव

रायपुर, 17 अगस्त। CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

राजधानी रायपुर में देर रात से बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण सुंदर नगर इलाके में महादेवघाट रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

सामान्य से 9% कम बारिश

प्रदेश में 1 जून से अब तक 668.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 734.4 मिमी होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 9 प्रतिशत यानी 65.6 मिमी कम बारिश हुई है।

पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा तापमान

रायपुर में देर रात से सुबह तक बारिश होती रही। शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान भी पेंड्रा रोड में 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

इधर, मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92.48 प्रतिशत पहुंच गया है। जलाशय से करीब 3005 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Exit mobile version