Site icon AB News24.in

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू… अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट नहीं

रायपुर, 09 अक्टूबर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। बीजापुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून लौटने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों तक बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

रायपुर में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर भी दिखाई देने लगा है। रायपुर में 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, दुर्ग में 17.6 मिलीमीटर और माना एयरपोर्ट क्षेत्र में 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

13 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 से 13 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 9 और 14 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। फिलहाल, प्रदेश में बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Exit mobile version