Site icon AB News24.in

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे बारिश का दौर जारी… कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर, 26 अगस्त। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। झारखंड और आसपास बना लो प्रेशर एरिया प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

लो प्रेशर सिस्टम का असर

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड और आसपास सक्रिय लो प्रेशर एरिया से जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश हो रही है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है।

इसके प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

बड़े बचेली में 170 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हुई। बड़े बचेली में सबसे ज्यादा 170 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 26 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अगले दो दिनों में भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रह सकता है।

Exit mobile version